फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के खरखौदा में तमंचे के बल पर रिश्तेदार ने किया महिला से दुष्कर्म

Sun, 15 Dec 2019 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

शहर से सटी खरखौदा क्षेत्र की एक कालोनी में तमंचे के बल पर महिला से उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला को घायल कर दिया। पति ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


कालोनी निवासी व्यक्ति के अनुसार वह काम से बाहर गया हुआ था। घर में पत्नी अकेली थी। इस बीच मुरादनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी रिश्तेदार गुलफाम व रिजवान उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि पत्नी चाय बनाने किचन में गई। इस बीच दोनों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया।

गुलफाम ने महिला के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। शाम को घर पहुंचे पति को महिला ने आपबीती सुनाई। जिस पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपियों के खिलाफ खरखौदा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपी गुलफाम व रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें