समाज के लोगों ने कई बार ससुराल वालों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। आरोप है कि नौ सितंबर की रात पति टिंकल, देवर ढोलू, रिश्तेदार करोड़ी, प्रमोद व माया ने भारती की फांसी लगाकर हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह गुपचुप तरीके से शव को यमुना खादर पर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी लगने पर मृतका के दादा कृपाल ने पुलिस को सूचना दे दी। सीओ सिटी ओमपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और जलती चिता से विवाहिता के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
यह भी पढ़ें: भीषण हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर लगते ही कार के उड़े परखच्चे, पलक झपकते ही ढेर हुए दोनों अफसर
वहीं पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव व चिता की राख को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दादा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, देवर व तीनों रिश्तेदारों के खिलाफ धारा 304बी, 498ए आईपीसी एवं 3/7 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने बताया कि दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या की है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्दी ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।