फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जलती चिता से निकलवाया शव

Tue, 10 Sep 2019 05:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बागपत में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। शव को यमुना खादर में ले जाकर जला दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जलती चिता से अधजला शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। मृतका के दादा ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस: जिंदगी से करें प्यार, ताकि कभी न आए खुदकुशी का विचार 

पाली गांव निवासी कृपाल पुत्र अमर सिंह ने बताया कि उसका पोती भारती (27) पुत्री स्वर्गीय देवेंद्र ने पांच साल पहले पड़ोसी टिंकल पुत्र प्रमोद के साथ लव मैरिज की थी। अब उनके दो बच्चे भी है। दोनों गांव में ही रह रहे थे। शादी के दो साल बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे थे। भारती अपने पिता के घर नहीं आती थी। उसने दादा को दहेज मांगने के बारे में जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के लोगों ने कई बार ससुराल वालों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। आरोप है कि नौ सितंबर की रात पति टिंकल, देवर ढोलू, रिश्तेदार करोड़ी, प्रमोद व माया ने भारती की फांसी लगाकर हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह गुपचुप तरीके से शव को यमुना खादर पर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी लगने पर मृतका के दादा कृपाल ने पुलिस को सूचना दे दी। सीओ सिटी ओमपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और जलती चिता से विवाहिता के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
 
यह भी पढ़ें: भीषण हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर लगते ही कार के उड़े परखच्चे, पलक झपकते ही ढेर हुए दोनों अफसर

वहीं पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव व चिता की राख को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दादा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, देवर व तीनों रिश्तेदारों के खिलाफ  धारा 304बी, 498ए आईपीसी एवं 3/7 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। 

सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने बताया कि दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या की है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्दी ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें