फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में सवार महिला से पूछा, रेखा कौन है? जवाब मिलते ही सिर से सटाकर मार दी गोली, करीबी पर शक की सुई

Wed, 24 Jul 2019 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
ऑटो में महिला की चप्पल - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा के दावों को बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात कर हवा में उड़ा दिया। बाउंड्री रोड पर हजारी की प्याऊ के सामने मंगलवार दिनदहाड़े होमगार्ड की पत्नी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस बूथ के पास फिल्मी अंदाज में की गई इस घटना से सनसनी फैल गई। शक की सुई किसी करीबी पर घूम रही है। महिला के पति ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लालकुर्ती थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

2 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार थाना गंगानगर क्षेत्र के गांव मामेपुर का निवासी बृजेश बेनीवाल होमगार्ड है, जो वर्तमान में होमगार्ड कमांडेंट का अर्दली है। बृजेश की पत्नी रेखा (39) कुछ दिनों से भोपाल नर्सिंग होम के पास फिजियोथेरेपी कराने जा रही थी। मंगलवार को बृजेश रेखा को बाइक से लेकर घर से निकला था। फिजियोथेरेपी सेंटर जाने के लिए उसने रेखा को मवाना रोड पर कसेरूबक्सर चौराहे पर टेंपो में बैठा दिया था। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
टेंपो में उस समय पांच सवारियां थीं। वहां से बृजेश ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकल गया था। दोपहर करीब 12:40 बजे रेखा टेंपो से बाउंड्री रोड पर हजारी की प्याऊ के सामने पहुंची तो इस दौरान वहां बाइक से दो बदमाश पहुंचे। एक बदमाश ने बाइक टेंपो के आगे अड़ाकर स्टार्ट रखी, जबकि बाइक से उतरे दूसरे बदमाश ने एक पैर टेंपो के अंदर रखकर रेखा को आवाज लगाई। 

 

4 of 5
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
जवाब मिलते ही मार दी गोली
रेखा ने जब आवाज का जवाब दिया तो बदमाश ने बिना कोई पल गंवाए रेखा के सिर से तमंचा सटाकर गोली चला दी। जिसके बाद रेखा खून से लथपथ होकर टेंपो में ही गिर गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद टेंपो में सवार लोग दहशत में आ गए और शोर मचाते हुए वहां से भाग निकले। टेंपो चालक आबिद निवासी रजपुरा की सूचना पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस रेखा को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
murder - फोटो : अमर उजाला
चार माह बाद है बेटी की शादी
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में किसी नजदीकी पर हत्या का संदेह है। जिस तरह से वारदात की गई, उससे माना जा रहा है कि यह शूटरों का काम है। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। रेखा की एक बेटी और बेटा है। बेटी की नवंबर में शादी होनी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें