फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वैली बाजार में युवती से छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वैली बाजार में युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। भाजपा नेताओं और व्यापारी नेताओं ने देहली गेट थाने पर जाकर विरोध जताया। पुलिस ने मामला दर्ज करके एक आरोपी अदनान निवासी गली जैन धर्मशाला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

देहली गेट थाना क्षेत्र के वैली बाजार में कुछ युवकों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती के परिजनों ने जिसकी सूचना भाजपा नेता दीपक शर्मा एवं व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता को दी। दीपक शर्मा और अजय गुप्ता ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूरी जानकारी ली। उसके बाद देहली गेट थाने में जाकर छेड़छाड़ करने वाले युवकों के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया। उनके साथ में वैली बाजार के महामंत्री रोहित शर्मा, गोल्डी मल्होत्रा आदि लोग मौजूद रहे। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि इस घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने एक आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें