फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसने पिता और भाइयों के साथ मिलकर महिला के साथ मारपीट की। बाद में महिला के पति को भी पीटा। थाने में दी तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला युवक आए दिन उससे छेड़छाड़ करता था। महिला ने विरोध किया। आरोप है कि शनिवार रात वह अपने पिता और चार भाइयों के साथ उनके घर में घुस आया। इसके बाद महिला के साथ मारपीट की। बाद में शोर सुनकर महिला का पति आया तो उसे भी पीटा गया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें