मेरठ में भावनपुर के किनानगर गांव में सोमवार रात पूनम ने मुंहबोले भांजे प्रेमी राहुल के साथ मिलकर पति अनिल (40) पुत्र करन सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। प्रेमी युगल ने हार्टअटैक से मौत होना बताकर रोने का नाटक किया और मंगलवार सुबह गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और युगल को गिरफ्तार कर पूछताछ की। युगल ने पूछताछ में हत्या करना कुबूल किया है। पुलिस ने बताया कि अनिल के अवशेष कब्जे में लेकर फॉरेंसिक लैब भेजे जाएंगे।
किनानगर निवासी अनिल कुमार मजदूरी करता था। 10 साल पहले अनिल की शादी हापुड़ के बहादुरगढ़ निवासी पूनम से हुई थी। दंपती के छह साल की बेटी अंजलि और चार साल का बेटा देव है। करीब दो महीने पहले पुताई करने वाला अम्हैडा गंगानगर निवासी राहुल, अनिल के घर आकर किनानगर में रहने लगा। राहुल के पूनम से अनैतिक संबंध हो गए। पूनम, राहुल को मुंहबोला भांजा बताती थी। इसकी जानकारी अनिल को लगी तो वह राहुल का विरोध करने लगा। इसके बाद राहुल ने पूनम के साथ मिलकर अनिल को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया।
सोमवार रात नौ बजे अनिल अपने घर पहुंचा, जहां राहुल पहले से मौजूद था। राहुल ने अनिल को रात में शराब पिलाई व फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। रातभर अनिल के शव के पास पूनम और राहुल सोए। सुबह सात बजे पूनम ने रोने का नाटक कर दिया। गांव के झोलाछाप डॉक्टर को भी बुलाया। जिस पर अनिल की मां ओशो और भाई भी वहां पहुंचे।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: क्रिकेटर शिवम मावी को मिला नया मुकाम, गंगानगर में छात्राें के दो गुटों के बीच फायरिंग