फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला इंस्पेक्टर तक पहुंचेगी जांच की आंच

Sat, 02 Jan 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाने में तारीख लगाने के बदले रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुई महिला दरोगा मामले की जांच तेजी से चल रही है। जांच की आंच महिला इंस्पेक्टर तक पहुंच सकती है। प्रकरण में रिश्वत देने वाले वादी के बाद अब दोषी महिला दरोगा के भी बयान हो चुके हैं। शीघ्र जांच रिपोर्ट आने से प्रकरण में कई खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 26 दिसंबर को दूसरे पक्ष से मिलकर महिला दरोगा महेंद्र कौर ने एक पक्ष की तारीख बढ़ा दी। जिसकेबदले उन्होंने थाने में ही एक पक्ष से रिश्वत ली थी, यह पूरी प्रकरण अमर उजाला टीम ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था।
एसएसपी डीसी दूबे ने महिला दरोगा समेत पूरे थाने की भूमिका पर सीओ महिला थाना अब्दुल कादिर को जांच सौपी थी। एक पक्ष का बयान लेने के बाद महिला थाना सीओ अब्दुल कादिर ने दोषी दरोगा महेंद्र कौर का बयान लिया। सूत्रों की माने तो महिला दरोगा ने रिश्वत लेने से साफ इंकार कर दिया और कैमरे में कैद हुई फोटो को कुछ नए तरीके से पेश किया। थाने में सिपाही से लेकर दरोगा स्तर तक होने वाली ऊगाही में सभी की हिस्सेदारी होती है।
विज्ञापन


सीओ महिला थाना इसकी भी जांच कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दरोगा के कैमरे में रिश्वत लेते की जांच की आंच महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान तक पहुंचेगी। महिला इंस्पेक्टर की मुश्किल यहीं तक नहीं है। महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ भी एक प्रकरण में समझौते कराने के नाम पर कमीशन मांगने का आरोप है। इस प्रकरण में भी जांच के आदेश एसएसपी दे चुके हैं। महिला थाना सीओ अब्दुल कादिर का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बीच में कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं है। जांच पूरी कर शीघ्र ही रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें