मामला संदिग्ध पाए जाने पर लिसाड़ी गेट पुलिस ने पति अबरार को हिरासत में लिया था। लेकिन बाद में छोड़ दिया था। बुधवार को अजीबोगरीब बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक अफसाना जैसी दिखने वाली महिला महिला थाने पहुंची थी। अफसाना की मां नसीमा निवासी इस्लामनगर भी सूचना पाकर महिला थाने पहुंची। जहां पर मां बेटी आपस में मिलीं। मां ने उसे पहचान लिया। लेकिन अफसाना ने खुद का नाम निशा परवीन बताया है। लेकिन यह बात नसीमा नहीं मानी।
गोकुलपुर में आई अफसाना
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के पास यह मामला पहुंचा तो उन्होंने इसकी जांच कराई। पता चला कि अफसाना गढ़ रोड स्थित गोकुलपुर गांव से आई थी। गोकुलपुर में कई लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें जानकारी मिली कि वह महिला अफसाना ही है।
प्रेमी संग जाने की चर्चा
सीओ ने बताया कि अफसाना को फोटो लेकर महिला इंस्पेक्टर को भेजा गया था। इंस्पेक्टर ने भी उसकी पहचान अफसाना के रूप में की। महिला थाने में आने वाली महिला ने बताया कि उसने अपने प्रेमी से शादी की और वह गोकुलपुर में रहती है। सवाल उठता है कि अगर यह महिला अफसाना है तो क्या उसने प्रेमी के पास जाने के लिए ऐसा ड्रामा किया है। पुलिस ने अब अफसाना की तलाश शुरू कर दी।
आखिर किसका था शव
पुलिस ने तथाकथित अफसाना के शव का पोस्टमार्टम कराया था। लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि अगर अफसाना जिंदा है तो वह शव किसका था। परिवार के लोगों ने उसे अफसाना का क्यों बताया। सुपुर्द-ए-खाक भी मायके वालों ने किया था। पुलिस कहती है कि अगर वाकई वह महिला अफसाना है तो इसके पीछे गहरी साजिश रची गई है। जिसका खुलासा किया जाएगा।
अफसाना को जिंदा बताया
अफसाना को जिंदा बताया गया है, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। महिला इंस्पेक्टर से भी बातचीत हुई है। मामला चौंकाने वाला है। अगर ऐसा हुआ है तो इसका खुलासा किया जाएगा। वह शव किसका था, इसकी जांच होगी। अफसाना को तलाश किया जा रहा है। -दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/