फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला ने एंबुलेंस में दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Wed, 31 Jul 2019 01:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जिले में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर की गई प्रसूता की डिलीवरी रास्ते में एंबुलेंस में ही हो गई। उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। प्रसूता और बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सोमवार रात गांव मैनपुरा निवासी इकराम अपनी पत्नी को प्रसव के लिए सीएचसी लाया था। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद स्टाफ नर्स ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मरीज के परिजनों ने स्टाफ नर्स से काफी मिन्नत की, लेकिन स्टाफ नर्स प्रसव में समय बताते हुए उसे जिला अस्पताल ले जाने की बात पर अड़ी रही। 

इसके बाद जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया। महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। दोनों बच्चों और प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं परिजनों का आरोप है कि स्टाफ नर्स को सुविधा शुल्क ना दिए जाने पर जबरन उसे रेफर किया गया। दो दिन पूर्व गांव खानपुर के लोगों ने अवैध वसूली को लेकर हंगामा किया था। 

उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन बंसल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। वह जांच करा रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें