फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला ने हनी ट्रैप में फंसाकर छात्र से रुपये-जेवर हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फर्जी आईडी बनाकर अपने को 12वीं की छात्रा बताते हुए अपने हनीट्रैनप के जाल में फंसा लिया। आरोप है कि महिला ने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर 12वीं के छात्र को हनी ट्रैप में फंसाकर 17 हजार व आभूषण हड़प लिए। पीड़ित छात्र की मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित मां का आरोप है कि उसका बेटा शहर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है और वह सोशल मीडिया पर अकाउंट बना रखा है। तीन माह पहले उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्रह्मपुरी निवासी एक महिला ने फर्जी आईडी बनाई। आईडी में अपने आप को उसने 12वीं की छात्रा बताते हुए उनके बेटे को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोनों में बातचीत होने लगी तो आरोपी महिला ने मजबूरी बताते हुए 40 हजार रुपये मांगे। इसके बाद छात्र ने 17 हजार रुपये भेज दिए। बाद में उसने एक कार्यक्रम में जाने के नाम पर कुछ गहने मांगे और जब उसे देने के लिए गया तो वह ब्रहृमपुरी निवासी महिला निकली। उसके साथ कुछ और लोग भी साथ और जब बिना गहने दिए वापस जाने लगा तो आरोपियों ने जबरन उससे आभूषण ले लिए। साथ ही कहा कि अब उसे पांच लाख रुपये चाहिए। यदि रुपये नहीं दिए तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा देगी। कई दिन तक लगातार दबाव में आने के बाद पीड़ित छात्र ने घटना की जानकारी परिजन को दी। इसके बाद पीड़िता अपने बेटे के साथ आरोपी महिला के घर पहुंची। आरोप है कि महिला और उसके परिवार के लोगों ने उसे और उसके बेटे को पीटकर घायल कर दिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है की पीड़ित के आरोपों की जांच की जा रही है और उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें