फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना छिलाई करने जा रही महिला को पीटा

विज्ञापन
सरधना। गांव सलावा में घायल जगबीरी। संवाद
विज्ञापन
नकाबपोश आरोपी ने मुंह दबाकर जान से मारने का प्रयास किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव सलावा में जंगल में गन्ना छिलाई के लिए जा रही महिला जगबीरी पर अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पीछे से पहुंचकर महिला का मुंह दबाकर हत्या का प्रयास किया। महिला ने किसी तरह आरोपी से जान बचाकर शोर मचाया। इसके चलते आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। परिजन और ग्रामीण पीड़िता को लेकर चौकी पहुंचे, जहां मौजूद एसएसपी के निर्देश पर पीड़ित परिवार ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
पीड़िता जगबीरी पत्नी धनपत ने बताया कि मंगलवार को वह जंगल में गन्ना छिलाई करने के लिए जा रही थी। पीछे से आए नकाबपोश अज्ञात आरोपी ने उनका मुंह दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जमकर पीटा। मारपीट में महिला घायल हो गई। पीड़िता ने शोर मचाया तो लोगों को आते देख आरोपी धक्का देकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

घटना के कुछ देर बाद जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीड़िता को सलावा चौकी लेकर गए। ग्रामीणों के अनुसार, उस समय चौकी पर एसएसपी पहले से मौजूद थे। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को थाने भेज दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सरधना। गांव सलावा में घायल जगबीरी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें