फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक करतूत : चीनी मिल के कमरे में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल, पीड़िता ने लगाई कार्रवाई की गुहार

Sat, 26 Feb 2022 10:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

चीनी मिल के कमरे में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में कोतवाली क्षेत्र की महिला ने एक चीनी मिल के दो सुरक्षा गार्डों पर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बागपत कोतवाली पुलिस को बताया कि वह चीनी मिल की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के कमरे पर खाना बनाने के साथ ही साफ सफाई करने का काम भी करती है। 22 फरवरी की शाम जब वह खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई। इस कारण उसे कमरे पर देर हो गई थी।

आरोप है कि रात में चीनी मिल के दो सुरक्षा गार्ड ने वहां पहुंचकर व्यक्ति को कमरे से बाहर निकाल दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो भी बनाई गई, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूक्रेन में अटकीं सांसें: दो किलोमीटर दूर हुए धमाके, बंकर में छिपकर बचाई जान, बेबस छात्रों की कहानियां सुन सहम जाएंगे आप

कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि महिला की शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन : मां धमाकों से लग रहा डर, घर लौटना चाहती हूं, बेटी की दास्तां सुन भावुक हुए परिजन, कर रहे सलामती की दुआ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें