फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखानगर में जेई के खिलाफ महिला का हंगामा, बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रुड़की रोड स्थित बिजलीघर पर सोमवार को एक महिला जूनियर इंजीनियर से जाकर भिड़ गई। आरोप लगाया कि जेई ने एक संविदा कर्मचारी को उसके घर भेजकर बदनाम करने का प्रयास किया। जेई से गालीगलौज, तीखी झड़प और हाथापाई का वीडियो वायरल हो गया। दोनों पक्षों ने लालकुर्ती थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिजलीघर पर सोमवार सुबह एक महिला कुछ लोगों के साथ पहुंची और हंगामा कर दिया। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेई ने सात नवंबर को बिजलीघर के एक संविदा कर्मचारी को मीटर चेक करने उसके घर भेजा था। महिला का दावा है कि उसका मीटर बिल्कुल ठीक चल रहा है। लेकिन जेई ने संविदा कर्मचारी से उसको लेकर अभद्र टिप्पणी की। संविदा कर्मचारी की शिकायत उसने एसडीओ से की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं जेई ने दावा किया कि उसने महिला को लेकर संविदा कर्मचारी से कोई अभद्र बात नहीं कही। इस पर महिला ने जेई से कहा कि जब कुछ नहीं कहा तो संविदा कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।
हंगामे के दौरान जेई ने अपने मोबाइल से महिला की वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर महिला बिफर गई। वायरल वीडियो में महिला इस बात पर जेई से झड़प करते हुए दिखाई दे रही है। इस बीच आक्रोशित महिला ने जेई से मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया। लोगों ने महिला को किसी तरह समझाकर वहां से भेजा एएसपी कैंट धवल जायसवाल का कहना है कि बिजलीघर पर महिला के हंगामे का मामला संज्ञान में आया है। बाद पुलिस के समझाने पर महिला वापस लौट गई। तहरीर मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें