फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑनलाइन कोर्स का झांसा, महिला से ठगे 1.60 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी में साइबर ठगों ने ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स सीखने का झांसा देकर एक महिला से 1.60 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित महिला ने डर के कारण इस घटना की जानकारी परिवार को नहीं दी। बाद में पासबुक एंट्री देखकर उनके पति को ठगी का पता चला और उन्होंने परतापुर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

रिठानी घोपला मोड़ निवासी मंजुल कुमार के अनुसार, उनकी पत्नी प्राची ने इंस्टाग्राम पर दिए गए लिंक के जरिए कोर्स के लिए अप्लाई किया। शुरुआती फीस 18 हजार रुपए जमा कर दी गई, इसके बाद 18 प्रतिशत जीएसटी के नाम पर पांच हजार रुपए मांगे गए। ठगों ने महिला को जीएसटी चोरी और मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर डराया-धमकाया। इसके बाद 18 बार में कुल 1.60 लाख रुपए ठग लिए गए। पीड़ित महिला के डर के चलते मामला लंबे समय तक छिपा रहा। जब पासबुक में रकम की एंट्री देखने के बाद घटना उजागर हुई, तब शिकायत दर्ज कराई गई। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि साइबर सेल ठगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें