फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 06 Dec 2025 06:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पुरकाजी। दिल्ली-देहरादून हाइवे पर कार की टक्कर लगने से नीलम देवी (55) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया।

बिहार के जनपद पटना के थाना नदी के कस्बा सबलपुर निवासी दुर्गा प्रसाद शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी नीलम देवी के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। जब वह दिल्ली देहरादून हाइवे पर सदाबहार होटल पर रुके तो पीछे से आ रही एक कार ने नीलम देवी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्गा प्रसाद की तहरीर पर कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। परिजन शव को पोस्टमार्टम के बाद घर ले गए है। पुलिस का कहना है कि चालक कार लेकर भाग गया था। उसे तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें