फोटो
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ के तत्वावधान में सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. नीना अग्रवाल और डॉ. सुनीता शर्मा का स्वागत करके किया गया। प्राचार्या डॉ. गरिमा जैन ने बताया कि महाविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। इनमें डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. पीएस राजवंशी, डॉ. प्रकाश बहादुर, डॉ. बीएस आर्य, डॉ. पीके अग्रवाल, डॉ. जेएस तोमर, डॉ. जेपी आर्य, डॉ. कलम सिह, डॉ. ईशपाल सिंह, डॉ. महावीर सिंह, डॉ. आरके ऐरन, डॉ. मणीमाला रावत, पूर्व डीआईओएस डॉ. कुसुम शामिल हुईं। संचालन डॉ. सुषमा सैनी ने किया। संवाद