फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अम्हैड़ा गांव में महिला की मौत, मायके के पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। अम्हैड़ा गांव में शनिवार शाम 26 वर्षीय रीना की मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

गंगानगर पुलिस के मुताबिक मोहकमपुर रोड पर एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले रिंकू की शादी डेढ़ साल पहले हापुड़ निवासी रीना से हुई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया शनिवार दिन में रीना के पेट में दर्द हुआ। शाम को फिर से हुआ। परिजनों ने रिंकू को फोन कर जानकारी दी। रिंकू ने डॉक्टर को घर बुलाकर जांच कराई। डॉक्टर ने ब्लड प्रेशर कम बताया। परिजन उसे दिव्य ज्योति हॉस्पिटल ले गए। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें