मेरठ। भारतीय किसान यूनियन इंडिया की ओर से सदर तहसील में किए जा रहे धरने में शनिवार को संगठन के सभी जिलों के अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान 27 को सदर तहसील में होने वाली महापंचायत की तैयारी को लेकर वार्ता की गई। जिलाध्यक्ष दीपक राणा ने बताया कि संगठन की ओर से पांची गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर धरना दिया जा रहा है। शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारियों ने कमिश्नर से भी मुलाकात की थी। शनिवार को भी संगठन के सदस्यों ने महापंचायत की तैयारी को लेकर सभी जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि महापंचायत में कई गांवों के किसान पहुंचेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव राणा, मुंडल अध्यक्ष नितिन गुर्जर, आनंद विकल आदि रहे। संवाद