फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में चारे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, महिला की मौत

विज्ञापन
खरखोदा में बिजौली कट के सामने सड़क हादसे में मृतक महिला जग रोशनी का फाइल फोटो (पुलिस)
विज्ञापन
बिजौली कट पर हुआ हादसा, पांच महिलाएं घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह बिजौली कट के सामने किसी वाहन की टक्कर से चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार नूरनगर निवासी जग रोशनी (56) पत्नी महाराज सिंह की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि सलमा समेत पांच अन्य महिलाएं घायल हो गईं।
पुलिस के अनुसार, नूरनगर निवासी चांद मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर हापुड़ क्षेत्र से चारा लेने गया था। उसके साथ जग रोशनी, सलमा समेत करीब छह महिलाएं भी थीं। चारा लेकर वापस लौटते समय बिजौली कट के सामने किसी वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे में सभी महिलाएं घायल हो गईं, जबकि जग रोशनी को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

बताया गया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक चांद सभी घायलों को ट्रैक्टर से ही मेरठ ले गया और एक अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान जग रोशनी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसके शव को नूरनगर ले गए।
विज्ञापन

सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि परिजनों ने मंगलवार शाम करीब तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। इसके बाद खरखौदा पुलिस को हादसे की जानकारी हुई। पुलिस ने नूरनगर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल अन्य महिलाओं का उपचार चल रहा है। मामले में मृतका के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें