फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति से विवाद के बाद कीटनाशक दवा खाने वाली महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के पावली खास गांव में फोन चेक करने को लेकर पति से विवाद के बाद महिला अंजली ने छह अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवाई खा ली थी। हालात बिगड़ने पर पति अमित ने महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला की सात अप्रैल को मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी अंजली के शादी सात वर्ष पूर्व पावली खास निवासी अमित से हुई थी। अमित प्राइवेट कंपनी में काम करता है। छह अप्रैल को पति ड्यूटी के बाद घर पहुंचा था। पति ने घर पहुंचकर पत्नी का फोन चेक किया था। इसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया था। महिला ने गुस्से में कीटनाशक पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
महिला की मौत का पता चलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि महिला को लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उन्हें शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें