रोहटा(मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव से दो दिन पूर्व फरार हुए प्रेमी युगल को मंगलवार रात ग्रामीणों ने रोहटा मुख्य बाजार में बस से उतरने के बाद एक दुकान के पास पकड़ लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों के साथ मारपीट की। हालांकि युवती को परिजन अपने साथ ले गए।
क्षेत्र के गांव से दो दिन पूर्व एक प्रेमी युगल फरार हो गया था। प्रेमिका के परिजनों ने रोहटा थाने में तहरीर देते हुए युवक पर युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस और परिजन दोनों की तलाश में जुटे थे। मंगलवार शाम सात बजे प्रेमी युगल बस से रोहटा मुख्य बाजार में आकर उतरा। मौके पर मौजूद जानकारों ने दोनों को देख लिया और कॉल कर युवक के परिजनों को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों ने भागने की कोशिश की तो परिजनों ने दोनों को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया और पिटाई कर दी। हंगामा होते देख पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले आई। सूचना पर युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। युवती के परिजन युवती को अपने साथ घर ले गए। वहीं प्रेमी हवालात में बंद है। युवक के परिजन पुलिस पर उसे छोड़ने का दबाव बनाया।