यूपी के बागपत में डॉक्टरों की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई। यहां एक सरकारी अस्पताल में एक महिला का पथरी निकालने के लिए ऑपरेशन करने के बाद तौलिया और बैंडेज महिला के पेट में ही छोड़ दिया और टांके लगा दिए।
महिला की हालत बिगड़ी तो उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने के बाद महिला के पेट से तौलिया निकाला। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी जिसके बाद मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया।