फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टेंपो की टक्कर से महिला सिपाही गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। खिरवा रोड स्थित एक मैरिज होम के सामने टेंपो की टक्कर से सरधना थाने की महिला सिपाही पारुल गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने उन्हें मेरठ-बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर मारने के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

महिला सिपाही पारुल ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से मेरठ पुलिस लाइन स्थित अपने आवास जा रही थीं। मैरिज होम के सामने एक टेंपो से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा रघुवर और थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पारुल का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें