फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान दी, पति समेत चार पर मुकदमा

विज्ञापन
नीलू का फाईल फोटो। स्त्रोत:- परिजन
विज्ञापन
माछरा (मेरठ)। कासमपुर माछरा में एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर झूल गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने उसके पति के खिलाफ थाना किठौर में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कासमपुर माछरा निवासी सचिन सैनी पुत्र सुशील सैनी और गांव कूकड़ा मंडी मुजफ्फरनगर निवासी नीलू पुत्री इंद्रपाल सैनी का आपस में प्रेम संबंध हो गया। करीब चार वर्ष पहले दोनों के परिजनों की रजामंदी से शादी कर दी गई। नीलू ने एक बेटे को जन्म दिया, जो कि करीब ढाई वर्ष का है। नीलू अब फिर से गर्भवती थी।
19 जून को नीलू के पति सचिन की बहन मोबाइल से कॉल कर रही थी। नीलू ने इसका विरोध किया और फोन छीनकर फेंक दिया। इसी से दोनों के बीच नाराजगी बढ़ गई। नीलू (27) ने संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे से लटके देखा तो कमरे का दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा और मेरठ के निजी अस्पताल में ले गए। साथ ही उसके मायके वालों को भी सूचना दी। मंगलवार सुबह अस्पताल में नीलू की मौत हो गई। सूचना पर किठौर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका नीलू के परिजन उसके शव को अपने साथ ले गए। ससुराल वालों को शव नहीं दिया। मृतका के भाई रजत ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अस्पताल में पति की पिटाई
जब नीलू का अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहीं लड़की के मायके वाले और पति सचिन भी था। उन्होंने सचिन के साथ मारपीट भी की, जो कि सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। यह आरोप सचिन के परिजनों ने लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें