फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुलापुर तालाब से कब्जा हटाते हुए गिराए मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने पर प्रवर्तन टीम से भिड़ी महिलाएं
विज्ञापन

मेरठ। अब्दुल्लापुर (वार्ड 17) स्थित जागीर मोहल्ला में खसरा नंबर 330 पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का महिलाओं ने विरोध किया। प्रवर्तन टीम में शामिल अधिकारियों और पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई। यहां तालाब की तीन हजार वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिए थे।
शनिवार को नगर निगम के संपत्ति अधिकारी राजेश सिंह, लेखपाल रुद्रेश कुमार, कुंवर पाल सिंह, राजकुमार और प्रर्वतन दल के सदस्य अब्दुल्लापुर स्थित जागीर मोहल्ला पहुंचे। यहां तालाब की जमीन पर बने मकानों को ध्वस्त करना शुरू किया। हालांकि कुछ लोगों ने मकानों के बैनामे भी दिखाए। संपत्ति अधिकारी ने कहा कि जिस खसरा नंबर पर मकान बना हुआ है, वह दूसरा खसरा नंबर है। खसरा नंबर में फेरबदल कर लोगों को धोखे से तालाब की जमीन बेची गई है। इस पर कुछ महिलाओं की संपत्ति अधिकारी से नोकझोंक की। वहां मौजूद पुलिस बल ने महिलाओं को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस से ज्यादा तालाब हो चुके गायब
महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में दस से ज्यादा तालाब थे। इन पर लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिए हैं। शिकायत के बाद भी नगर निगम अधिकारी चुप्पी साधे हैं। इस पर संपत्ति अधिकारी ने कहा कि जिन तालाबों पर कब्जे की शिकायत होती है, उनको कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। शनिवार को टीम ने सीताराम, राजपाल, रमेश चंद्र, ओमप्रकाश आदि से जमीन को कब्जामुक्त कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें