मवाना। शराब के नशे में बेटे को थप्पड़ मारना पिता को भारी पड़ा। महिला अपने पति और उसके दो दोस्तों की चप्पल से पिटाई करते हुए थाने लेकर पहुंची। बताया कि एक व्यक्ति अपने तीन दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। पत्नी से खाना मांगने लगा। जब पत्नी खाना लेने गई तो इसी दौरान पति ने पौने दो साल के बेटे को थप्पड़ जड़ दिया। जिससे पत्नी क्रोधित हो गई। पत्नी ने पति को चप्पलों से पीटते हुए थाने लेकर पहुंची और पुलिस को सौंप दिया। इसी दौरान दोस्त मौका पाकर भाग गए। कुछ देर बाद वापस हालात देखने के लिए पहुंचे तो महिला ने पति के दो दोस्तों को दबोच लिया जबकि एक मौके से भागने में कामयाब रहा। दोनों दोस्तों को भी चप्पलों से पीटते हुए थाने लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला ने लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है। देर शाम पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।