फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दामाद ने सास के ठेले में लगाई आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सिवाया टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात पारिवारिक विवाद में दामाद ने सास के बंद पड़े खाने के ठेले में आग लगा दी, जिससे सामान और नकदी जलकर राख हो गई। घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन

पीड़िता विमलेश ने बताया कि वह पति के साथ ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। मंगलवार रात करीब 8:00 बजे उनका दामाद वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए बेटे रवि के साथ मारपीट करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। बेटी के उत्पीड़न के मामले में दामाद के साथ न्यायालय में वाद चल रहा है। इसी रंजिश में देर रात आरोपी वापस आया और ठेले में आग लगा दी। ठेले में रखा सामान और करीब दो हजार रुपये की नकदी जल गई। सूचना पर टोल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें