फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला व बेटे के साथ घर में घुसकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला किला खेवान में महिला व उसके बेटे के साथ घर में घुसकर मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला किला खेवान निवासी राधा पत्नी राजू ने तहरीर में एसएसपी की शिकायत में बताया कि बीते दस अप्रैल को मोहल्ला निवासी आरोपी ने उसकी गली के बाहर खड़े उसके बेटे के साथ गाली गलौज कर दी थी। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी लाठी-डंडे लेकर घर में घुसकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए थे। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी थी। एक माह बीतने के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने थाना पुलिस पर आरोपियों के साथ साठगांठ का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से मिलकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें