फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दस लाख न मिलने पर महिला को मासूम के साथ घर से बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर पति समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी


सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी निवासी विवाहित हर्षिता को दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष ने मारपीट कर मासूम बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। इसके बाद पुलिस ने पति समेत 7 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वर्ष 2024 में उसकी शादी थाना परतापुर के गांव छज्जूपुर निवासी सौरभ के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर वह उसका उत्पीड़न कर रहे थे। एक सप्ताह पहले दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने मारपीट कर पीड़िता को मासूम बच्चों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद मायके पक्ष के साथ पीड़िता एसएसपी के पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर सरूरपुर थाना पुलिस ने आरोपी पति सौरव, ससुर ज्ञानेंद्र, सास कृष्णा, जेठ गौरव, जेठानी शिवानी, ननद मोनिका, दादा सुरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें