फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाफर में दो पक्षों में मारपीट, एक युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव बाफर में सोमवार की शाम रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। घटना में बताया गया कि गोली भी चलाई गई है। घटना में एक युवक घायल हुआ है। गांव बाफर निवासी नीलू और विशाल पक्ष के बीच रंजिश में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया। जिसमें नीलू घायल हो गया। घायल नीलू को उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना में गोली चलाने की जांच की जाएगी। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। घटना में गोली चलाए जाने की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें