फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला अकाउंटेंट पर 22.56 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के रोहटा रोड पर एक स्कूल प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता ने अपने स्कूल की महिला अकाउंटेंट पर 22. 56 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सोमवार को थाने पर तहरीर दी। स्कूल प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन

टीपी नगर थाना क्षेत्र के न्यू किशनपुरा निवासी अशोक गुप्ता ने बताया कि उनका रोहटा रोड पर एक स्कूल है। 2020 उनके स्कूल में पल्लवपुरम की महिला अकाउंटेंट थी। महिला अकाउंटेंट ने स्कूल में बच्चों की फीस जमा करने के दौरान धोखाधड़ी की थी। 2023 में स्कूल प्रबंधन ने बहीखाता चेक किया। इसमें उन्हें पैसों के लेनदेन को लेकर कमी दिखाई दी थी। उन्होंने महिला अकाउंटेंट से मामले को लेकर जानकारी की तो महिला अकाउंटेंट ने अपनी गलती मानी थी। स्कूल प्रबंधन ने महिला अकाउंटेंट को नौकरी से निकाल दिया था। महिला ने जल्द रुपये लौटाने के लिए कहा था। आरोप है कि दो साल से महिला रुपये नहीं दे रही। वह टाल-मटोल कर रही है। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। महिला व उसका परिवार अभद्र व्यवहार करता है। सोमवार को स्कूल प्रबंधन में थाने पर तहरीर देते हुए महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें