रोहटा। थाना क्षेत्र के पूठखास गांव में एक युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता पूठखास गांव निवासी नेहा पुत्री जितेंद्र ने बताया कि वह शनिवार को दोपहर के समय दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने जा रही थी। रास्ते में खड़े रिजवान ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। विरोध किया तो आरोपी ने अपनी पत्नी भूरी के साथ मिलकर मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।