फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आयकर अधिकारी बन महिला ने दुकानदार को लगाई तगड़ी चपत, कार में समान लेकर फरार, अब ढूंढ रही पुलिस

Wed, 26 Feb 2020 05:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरोपी महिला व पीड़ित व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में एक महिला ने खुद को आयकर अधिकारी बताकर खंदक बाजार में व्यापारी को 34 हजार रुपये की चपत लगा दी। महिला ने अधिकारी की तरह रौब गालिब किया और सारा सामान बुढ़ाना गेट के पास स्विफ्ट कार में रखवा लिया। उसके बाद पर्स भूलने की बात कहते हुए दुकानदार के कर्मचारी को भी बुला लिया।

विज्ञापन


कार में सामान रखवाकर महिला फरार हो गई। दुकानदारों ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर महिला की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

खंदक बाजार में विपिन जैन की ऋषभ टेक्सटाइल नाम से हैंडलूम फर्म है। मंगलवार शाम करीब चार बजे एक महिला दुकान में पहुंची। दुकानदार के अनुसार महिला ने खुद को आयकर अधिकारी बताकर 34 हजार रुपये कीमत के चार कंबल, रजाई, गद्दे और अन्य सामान खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद कहा कि मैं अपना पर्स कार में भूल आई हूं। कार बुढ़ाना गेट चौकी के पास खड़ी है। दुकान का कर्मचारी सोनू सामान को कार में रखवाने के लिए गया। महिला कर्मचारी को आबकारी विभाग कार्यालय ले गईं। वहां पहुंचकर कहा कि अंदर से राजू को बुलाओ। इसके बाद वह महिला गायब हो गईं। 

कर्मचारी सोनू ने इसकी सूचना खंदक पहुंचकर दी। व्यापारी के साथ ठगी होने पर हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के महामंत्री अंकुर गोयल, राहुल जैन, राजन सिंघवाल, विशाल सिंघल, विपुल जैन, रमन खुराना और अन्य व्यापारी कोतवाली थाने पहुंचे। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में महिला कैद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें