फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल बम के उद्घोष के साथ झांकी कांवड़ भर रहीं दिलों में जोश

विज्ञापन
सुनील कैथवास....मोदीपुरम से गुजरते शिवभक्त और झांकी।
विज्ञापन
मेरठ। नेशनल हाईवे सहित अन्य कांवड़ मार्गों पर शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें झांकी कांवड़ भी दिलों में जोश भर रही है। शुक्रवार शाम से एनएच-58 पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही शहर के अंदर भी दिल्ली रोड, गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर कांवड़िया आने लगे हैं। कांवड़ियों के लिए एक लेन खाली कर दी गई है। वहीं, शिवभक्तों की सेवा के लिए शहर में तीन दिनों में ही 80 से अधिक शिविर आरंभ हो चुके हैं।
विज्ञापन

शिविरों में भोजन, शीतल पेय, विश्राम की व्यवस्था के साथ कुछ स्थानों पर डीजे और भक्ति संगीत का भी आयोजन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में कांवड़िए कलश कांवड़ और झूला कांवड़ लेकर अपने शिवालयों की ओर जा रहे हैं। सूर्य की झांकी के पीछे भगवान शिव, महाकाल स्वरूप, मंदिर में विराजमान शिवलिंग, शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा आदि झांकियां सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
बड़ी झांकी कांवड़ में शिव परिवार को दर्शाया गया है। बेगमपुल जीरो माइल पर कांवड़ियों के लिए चिकित्सा शिविर लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सीएमओ अशोक कटारिया के नेतृत्व में निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन

विशेष सुविधाओं से युक्त सेवा शिविर
- मोदीपुरम में ओम सेवा समिति, शिव कांवड़ सेवा संघ, कंकरखेड़ा व्यापार संघ के शिविरों के साथ ही बागपत रोड पर मां कांवड़ सेवा शिविर, सोफीपुर कांवड़ सेवा शिविर, विश्व हिंदू महासंघ के शिविर, श्रीकृष्ण भक्त सेवा समिति के शिवरों में भोजन से चिकित्सा तक की विशेष सुविधाएं की गई हैं। विश्राम के लिए जर्मन हैंगर में बिस्तर आदि की व्यवस्था की गई है। मां कांवड़ सेवा शिविर के संचालक अमित गुप्ता मूर्ति ने एलईडी स्क्रीन पर वीडियो चलाकर कांवड़ियों को सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया।
भगवतपुरा के चार युवकों ने चढ़ाया हाजिरी का जल
- भगवतपुरा के चार युवक राज, शिवम, लड्डू, शिव हरिद्वार से जल लेकर बाबा औघड़नाथ मंदिर में शुक्रवार सुबह पहुंचे। मंदिर में हाजिरी का जल चढ़ाया गया। चारों युवकों ने भगवान शिव की आरती की। उन्होंने बताया कि वे चार जुलाई को हरिद्वार से जल लेकर निकले थे। उनकी कांवड़ शिव मंदिर स्वरूप में नजर आई। राज ने बताया कि वे जागरण में झांकियां प्रस्तुत करते हैं। काम में तरक्की और परिवार की खुशहाली के लिए कांवड़ लाए हैं।
सरकारी नौकरी के लिए उठाई कांवड़
- दिल्ली चंचल पार्क निवासी अवंतिका और पूजा ने बागपत रोड कांवड़ सेवा शिविर में जमकर डांस किया। अवंतिका ने बताया कि वह बीए कर रही हैं और पूजा ने बताया कि वह बीए पास कर चुकी हैं। अब सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रही हैं। अवंतिका ने कहा कि उसकी इच्छा है कि पुलिस विभाग में नौकरी मिल जाए। इस कामना के साथ जल उठाया है।
- बेटी की सेहत के लिए लिया संकल्प
- दिल्ली निवासी सूरज और पूजा ने बताया कि डेढ़ वर्ष की बेटी रोशनी की सेहत के लिए कांवड़ लाए हैं। सूरज ने बताया कि वह आर्टिस्ट हैं और सभी वाद्य यंत्र बजाते हैं। दिल्ली में कई शो में काम किया है। बेटी की तबीयत खराब थी, तब कांवड़ लाने का संकल्प लिया। अब बेटी ठीक हो गई है। इसलिए पूरे परिवार के साथ कांवड़ लाए हैं। उधर, सात वर्षीय शिवम ने बताया कि वह पहली बार मां और दादी के साथ कांवड़ लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें