फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माता मरियम की कृपा से मिलेगी जीवन में नई रोशनी

विज्ञापन
सरधना। कृपाओं की माता महोत्सव के अवसर पर सोमवार को ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में आयोजित प्रार्
विज्ञापन
चर्च में प्रार्थना कर श्रद्धालुओं ने किया मिस्सा बलिदान, बीमारों के चंगे होने और शांति की कामना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कृपाओं की माता महोत्सव के अवसर पर सोमवार को ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से प्रार्थना कर मिस्सा बलिदान में भाग लिया और बीमारों के शीघ्र चंगे होने एवं विश्व शांति की कामना की।
शाम को चर्च में माला विनती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद नवीना प्रार्थना और मिस्सा बलिदान संपन्न हुआ। धर्मगुरुओं ने श्रद्धालुओं को माता मरियम की सहनशीलता और दया का संदेश दिया। फादर वेलेरियन पिंटो ने अपने संदेश में कहा कि माता मरियम कृपाओं की माता हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वह पवित्र मन और हृदय से माता मरियम की मध्यस्थता में प्रार्थना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फादर मार्टिन रावत ने कहा कि जैसे जन्म देने वाली मां अपने बच्चे की देखभाल करती है वैसे ही माता मरियम भी हम सभी की देखभाल करती हैं। उन्होंने कहा प्रभु यीशु जब क्रूस पर लटके थे तब उन्होंने अपने शिष्यों से कहा देखो यह तुम्हारी माता है और माता मरियम से कहा कि देखो यह तुम्हारा पुत्र है। उसी क्षण से माता मरियम हम सबकी माता बन गईं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वह अपने जीवन में पश्चाताप करें, पापमयी जीवन से दूर रहें और प्रभु मार्ग पर चलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें