फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत कर्मी सहित 11 लोग मिले कोरोना संक्रमित, सीएचसी की टीम ने सैकड़ों लोगों के लिए सैंपल

विज्ञापन
सीएचसी की टीम के द्वारा पालिका कर्मिचारियों का भी कोरोना सैंपल लिया गया। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर/मुंडाली/खरखौदा/जानीखर्दु(मेरठ)। कस्बे में बृहस्पतिवार को 376 लोगों के एंटीजन किट से टेस्ट किए गए। इनमें नगर पंचायत का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला। वहीं कस्बे के हॉटस्पॉट क्षेत्र का जोनल ऑफिसर पवन कुमार ने निरीक्षण किया। वहीं मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में छह और खरखौदा में चाय विक्र्रेता को कोरोना की पुष्टि हुई। उधर जानीखुर्द के गांव नेक में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

हॉट स्पॉट कॉलोनी जे ब्लॉक, सी ब्लॉक, सिविल लाइन आदि में सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी के निर्देशन में डॉक्टरों की टीम ने सैंपलिंग लेने का कार्य किया। जोनल ऑफिसर पवन कुमार ने सैंपलिंग का निरीक्षण किया। कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने से नगर पंचायत में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत अधिकारी कर्मचारी और डॉक्टरों की टीम संपर्क में आए लोगों की चेन तलाश रही है। डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि अभी तक हस्तिनापुर ब्लॉक में 22 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं मुरलीपुर गांव में पुलिस के साथ पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 32 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे गांव में हड़कंप मच गया। बुधवार को ग्रामीणों ने टीम पर पथराव कर दिया था।स्वास्थ्य विभाग की टीम सुपरवाइजर सर्वेश कुमार के नेतृत्व में आई। उन्होंने बताया कि सीएमओ मेरठ को अवगत कराया दिया गया है।
चाय विक्रेता निकला पॉजिटिव
खरखौदा। खंड विकास कार्यालय में चाय की दुकान करने वाला एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्लॉक के 44 कर्मचारियों के नमूनों सहित 58 नमूनों की जांच की है। कोरोना पाजिटिव व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कस्बा खरखौदा निवासी जरनल स्टोर चलाने वाला व्यापारी जो कि संघ अध्यक्ष भी है। वह थोक की दुकान चलाता है। उसके यहां खरखौदा सहित आसपास के गांवों के ग्राहक सामान खरीदने आते हैं। वह एक सप्ताह में दो बार दिल्ली व गाजियाबाद जाता है। शनिवार को तबियत बिगड़ने पर उसने जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला। स्वास्थ्य विभाग ने व्यापारी से जुड़ी चेन खोजी तो गांव कैली निवासी एक युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली। वहीं उसी चेन से जुडे़ खंड विकास कार्यालय के सभी कर्मचारियों के नमूने लिए गए। इसमें कार्यालय परिसर में चाय की दुकान करने वाला कैली निवासी व्यक्ति संक्रमित मिला।
गांव नेक में की जांच
जानीखुर्द। गांव नेक में बुुधवार को एक ही परिवार की 33 वर्षीय महिला और 14 वर्षीय किशोरी और दूसरे परिवार की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। इसकी जानकारी पर गांव में बृहस्पतिवार को हड़कंप की स्थिति रही। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने घर जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। पांचली सीएचसी कोविड अधिकारी विकास के अनुसार पॉजिटिव मरीज जिस जिस के संपर्क में आए उनकी लिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें