बहसूमा। कावड़ मेले की तैयारी में जुटे दुकानदार व झूले स्रोत संवाद
बहसूमा। बटावली नहर पटरी पर कांवड़ियों के जत्थे हर-हर महादेव के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। नहर पटरी पूरी तरह शिवमय में हो चला है। कांवड़ शिविरों में डीजे की गूंज पर शिव भक्तों के भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। हर-हर महादेव, बोल बम बम के जयकारों पर शिवभक्त थिरकते हुए चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को नहर पटरी पर शिव भक्तों को थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने भी कांवडियो के प्रति सेवा भाव दिखाते हुए केले बांटे। इसके अलावा मुख्य मार्ग पर भी शिव मंदिरों में विशाल भंडारे संचालित किए जा रहे हैं।