मेरठ। सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज सराय लाल दास में बृहस्पतिवार को कक्षा 12 की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. नीलम सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। समारोह में कक्षा 11 की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा 12 की छात्राओं ने विद्यालय में बिताए गए अपने अनुभवों को साझा किया और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. नीलम सिंह ने छात्राओं से कहा कि उन्हें अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाना होगा। संवाद