फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों की दीर्घायु की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
- रक्षाबंधन पर प्रेम और भाईचारे की डोर से बंधे रिश्ते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद और उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का वचन दिया। कस्बा सरधना से लेकर आस-पास के गांवों तक बहनों ने मिठाई, राखी, पूजा की थाली और उपहारों की खरीदारी की।
शनिवार सुबह स्नान और पूजा के बाद बहनों ने भाइयों को तिलककर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाई। कई घरों में पूरे परिवार ने एक साथ भोजन किया और त्योहार का आनंद लिया। मंदिरों में भी रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना हुई। नगर के प्रमुख शिव मंदिरों और देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भाई-बहन एक साथ मंदिर पहुंचे और ईश्वर से एक-दूसरे के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चौराहों, मार्गों और पेट्रोल पंपों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। बच्चों में भी रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। नन्हीं बहनों ने अपने छोटे भाइयों को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। रक्षाबंधन न केवल भाई-बहन के रिश्ते को प्रगाढ़ किया, बल्कि समाज में आपसी स्नेह और एकता का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें