फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड : टेलीकॉम वायर और पोल होंगे शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वर्ष 2023 तक दिल्ली से मेरठ का सफर एक घंटे में पूरा करने का सपना लिए एनसीआरटीसी तेज गति से कार्य कर रहा है। भले ही अभी निर्माण शुरू करने में जमीन की अड़चनें सामने आ रही हों, लेकिन टेंडर प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। जिससे समय पर निर्माण कार्य से पहले किए जाने वाले कार्य निपटाए जा सके। इसके लिए गाजियाबाद से मेरठ तक टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जिसमें टेलीकॉम के तार, सड़क चौड़ीकरण आदि कार्य किए जाने हैं।
विज्ञापन

एनसीआरटीसी ने गांधी बाग से लेकर मोदीपुरम तक रैपिड रेल के एलाइनमेंट मेें आने वाले टेलीकॉम के तार और पोल को शिफ्ट करने का टेंडर निकाल दिया है। 15 अक्तूबर में इस टेंडर के लिए बिड लगेगी। इसके बाद यहां कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एनसीआरटीसी इन कार्यों को समय पर निपटाने के लिए जोर दे रहा है।
71 से 79 किलोमीटर तक हिस्सा
82 किलोमीटर के कुल रैपिड रेल एलाइनमेंट में 71.300 किलोमीटर से 79.100 किलोमीटर तक इस कार्य को किया जाना है। इस कार्य को करने के लिए टेंडर की सिक्योरिटी राशि दो लाख रुपये रखी गई है। टेंडर की विस्तृत जानकारी के लिए एनसीआरटीसी की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है। इस रूट पर रैपिड रेल का ट्रैक एलिवेटेड है। बेगमुपल पर अंडरग्राउंड स्टेशन के बाद यह हिस्सा गांधी बाग के पास ही एलिवेटेड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें