फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन वाली सर्दी... शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाएं

Mon, 23 Dec 2019 02:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर/संवाद, मेरठ/मोदीपुरम 
विज्ञापन
winter and fog - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुबह कोहरे की चादर, गलन भरी सर्दी और 15 से 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से सर्दी का सितम अभी और बढ़ेगा। अभी 48 घंटे राहत के आसार नहीं हैं। 

विज्ञापन


दिसंबर में रिकॉर्ड तोड़ रही सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। रविवार की शुरुआत कोहरे से हुई। सुबह करीब नौ बजे तक कोहरा छंटना शुरू हुआ और उसके बाद करीब तीन घंटे धूप खिली। लेकिन सर्द हवाओं के सामने बेअसर दिखी। शाम 4:30 बजे के आसपास ही अंधेरा छाना शुरू हो गया। जिसके बाद गलन भरी सर्दी बढ़ गई। 

अधिकतम तापमान 16.0 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 90 व न्यूनतम 67 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .4 डिग्री की बढ़ोतरी व रात के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


हवा चली तो भागा प्रदूषण
तेज हवा चलने से महानगर समेत एनसीआर क्षेत्र में एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई है। जिस कारण हवा की सेहत सुधरी है। शनिवार को 368 रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक रविवार को 239 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी हवा की रफ्तार और बढ़ेगी, जिससे ठंड बढ़ने के साथ-साथ एक्यूआई में भी सुधार होगा ।

मौसम बना रहेगा सर्द
अभी 48 घंटे तक ठंड का असर ऐसे ही बना रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी और वहां से आ रही हवाओं के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है। सोमवार सुबह कोहरा रहेगा। थोडे समय के लिए धूप निकलने के आसार हैं। शीतलहर की रफ्तार 15-18 किमी के आसपास रहेगी, जिससे मौसम सर्द बना रहेगा। -डॉ. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें