फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 के बाद बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

Mon, 18 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन की कड़ाके की ठंड के बाद रविवार को थोड़ी राहत मिली। सूरज निकलने से दिन गर्म हो गया। हवा भी शांत रही, जिससे लोग छुट्टी के दिन बाजारों में घूमने निकले। अब 19 जनवरी के बाद मौसम बदलेगा। मेरठ समेत आसपास के क्षेत्र में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। कड़ाके की ठंड से तापमान लुढ़ककर 14 डिग्री के पास पहुंच गया था। रविवार को दिन में धूप खिली तो तापमान में भी थोड़ा उछाल आया। शाम को सूरज ढलने के बाद फिर से सर्दी के तेवर तीखे हो गए।

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 76 व न्यूनतम 56 प्रतिशत दर्ज किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री व रात के तापमान में ढाई डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि आने वाले दो दिनों में तापमान बढे़गा। 19 को दिल्ली और आसपास में बारिश हो सकती है। सुबह के समय दो दिन कोहरा भी अपना असर दिखाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें