मेरठ। केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस में रीजनल मिनी स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रिले रेस, योगा, लांग जंप, थ्रो बाल सहित अन्य खेल स्पर्धाएं की गईं। सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन, सहयोग और खेल भावना का परिचय दिया। संचालन सीमा ने किया। खेल स्पर्धाओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन के सहायक आयुक्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद