लेखपाल संघ का स्थापना दिवस मनाते हुए। (मवाना)
मवाना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर तहसील सभागार में लेखपाल संघ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार कश्यप, लेखपाल संघ के जिला स्तरीय अधिकारी जिला अध्यक्ष नीरज कुमार, जिला सचिव सौरभ चौधरी, मवाना तहसील अध्यक्ष अजय कुमार, सचिव मनोज कुमार, सदर तहसील अध्यक्ष संदीप यादव, तहसील सचिव पवन भारती, सरधना तहसील अध्यक्ष ललित कुमार, सचिव गौरव राणा मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री विनोद कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थापना स्वर्गीय मुरारी लाल शर्मा ने 64 वर्ष पूर्व की थी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ लगातार बीते 64 वर्षों से प्रदेश के समस्त लेखपालों की आवाज को बुलंद करता आ रहा है और लेखपालों की लड़ाई लड़ने का काम भी कर रहा है।