मेरठ। लोहिया नगर स्थित सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को गणेश चतुर्थी पर विशेष प्रार्थना सभा की गई। इस दौरान अंतरविद्यालय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। अमर उजाला डांस प्रतियोगिता में छात्रों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि वर्ल्ड हैंडलूम्स डे में सारा को उनकी बेहतरीन एंकरिंग के लिए विशेष सम्मान मिला।
दयावती मोदी एकेडमी की ‘सिनर्जी’ प्रतियोगिता में स्कूल को ‘ओवरऑल चैंपियंस’ का खिताब मिला। इसमें एंजेल गर्ग (पेंटिंग), समायरा सिंह और ओजस (फैंसी ड्रेस) ने पुरस्कार जीते। इसी तरह एमपीएस पल्लवपुरम के ‘एक्सप्रेसिव यूफोरिया’ में स्कूल को रंगमंच के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। एमपीएस वेस्ट एंड रोड में आयोजित ‘कला कृति 2025’ में सुमैर, शाश्वत शर्मा, पवित्र, यश द्विवेदी, शौर्यवी जैन, ऋद्धिमा सिंह और अविका शर्मा ने वेब पेज डिजाइनिंग और न्यूट्रिशस डिलाइट चेलेंज में पहला स्थान प्राप्त किया, जिससे स्कूल ने ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया। ग्रीन पेटल्स निबंध प्रतियोगिता में अंश वर्मा, वैष्णवी और अवंतिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार जीते। ऑर्गन डोनेशन पोस्टर मेकिंग में अनुषा ने सराहनीय प्रदर्शन किया, जबकि एमएसएम कॉलेज के ‘असेंडेंट्स एमयूएन’ में सक्षम, एंजेलिन और मोहम्मद अम्मार ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त किए। प्रधानाचार्य मनीषा जैन ने सभी विजयी छात्रों को बधाई दी। हम छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहेंगे।