फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हवाओं की चाल घटी, बढ़ा एक्यूआई, अगले दो दिन ऐसा रहेगा प्रदूषण का हाल

Tue, 19 Nov 2019 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में हवाओं की चाल कम होने से रविवार को घटा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को दोबारा बढ़ गया। वहीं दो दिन से हवा चलने के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दो दिन में सुबह के समय स्मॉग छाने के आसार हैं।

विज्ञापन


रविवार को 22 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने से महानगर से स्मॉग पूरी तरह साफ हो गया था। एक्यूआई भी 304 से घटकर 157 पर पहुंच गया था। सोमवार को हवा की रफ्तार घटने से एक्यूआई करीब 257 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मौसम में बदलाव की संभावनाएं बनी हुई हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 72 व न्यूनतम 42 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा 2 से 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली।

तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि सोमवार को हवा की रफ्तार कम रही। हवा शांत होने से आने वाले दो दिनों में फिर सुबह के समय स्मॉग छाने के आसार हैं। -डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर

बढ़ते प्रदूषण पर रोकथाम के लिए टीमें शहर व देहात में निगरानी में लगी हैं। जो भी प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग करेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें