फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचूक निशाना लगाकर जीते मुकाबले

विज्ञापन
10ए - महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कालेज पिलौना में शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र छात्राएं। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
अचूक निशाना लगाकर जीते मुकाबले
विज्ञापन

मवानद्म। मवाना के पिलौना गांव स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कालेज में चल रही तीन दिवसीय 65 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता में बुधवार को दूसरे दिन पीप साइट व ओपन मुकाबले हुए। अंडर-14 वर्ग में पीप साइट राइफल में मेरठ के संयम चौधरी ने 375/400 अंक प्राप्त किए। वहीं, राइफल में हितेश धामा ने 393/400 अंक, अंडर-17 वर्ग में पिस्टल मुकाबले में आर्यन चौधरी ने 384/400 अंक, आर्यन खतरी ने 375/400 अंक तथा अंडर-17 वर्ग में राइफल मुकाबले में कुनाल मलिक ने 384/400 अंक प्राप्त किए। वहीं अगला मुकाबला आगरा व मुरादाबाद मंडल के मध्य खेला गया। जिसमें मुरादाबाद मंडल के शूटर प्रथम स्थान पर रहे। ओपन मुकाबले में पहला मैच वाराणसी एवं सहारनपुर मंडल के बीच खेला गया। जिसमें सहारनपुर मंडल के शूटर ने दबाव बनाए रखा। दूसरा मैच लखनऊ तथा कानपुर मंडल के मध्य खेला गया। जिसमें कानपुर मंडल विजयी रहा। अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम बृहस्पतिवार(आज) घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें