मेरठ। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट मैदान में बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों को नेट अभ्यास कराया गया। देर शाम दिन और रात के मैचों में खेलने का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक सतवीर त्यागी भी क्रिकेट मैदान में पहुंचे। उन्होंने एकेडमी के बच्चों को उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रात्रि मैचों के आयोजन को लेकर एकेडमी के संचालकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान मुनेश त्यागी, जयवीर, अरुण, जय प्रकाश मिश्रा, सुभाष आदि मौजूद रहे। संवाद