फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक से 50 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। पनवाड़ी गांव में ससुराल आए भोजपुर निवासी शिवा मलिक के फोन पर एक अनजान युवक ने एक रुपये खाते में डालने का मेसेज भेजकर 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। शिवा मलिक ने थाने पर ऑनलाइन दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि अनजान युवक ने उसके खाते में एक रुपये डालने का उसके मोबाइल पर लिंक भेजा। लिंक खोलते ही आरोपी ने उसका मोबाइल हैक कर लिया और उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर पैसे कटने का मेसेज आने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया साइबर सेल की टीम को घटना के खुलासे के लिए लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें